कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज व विधायक डॉ प्रेमसाय सिंह ने धरमपुर में विशाल जनसभा को किया संबोधित..
सूरजपुर, संवाददाता आंचलिक न्यूज। जिले के प्रतापपुर विकासखंड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज व प्रदेश योजना आयोग के अध्यक्ष, प्रतापपुर विधायक डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम अपने निर्धारित समय1:15 बजे हेलीकॉप्टर से स्थानीय ग्राउंड धरमपुर पहुंचे। तथा विशाल जनसभा को संबोधित किया तथा कांग्रेस के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी शिवभजन मरावी को जिताने की अपील की। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं को भी गिनाई तथा घोषणा पत्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने गरीब, युवा, किसान कर्ज माफी पर चर्चा करते हुए विभिन्न प्रकार के शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से अवगत कराया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आगे कहा कि इस बार भी जनता ने मन बना लिया है राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार की तरफ से मोदी सरकार की नाकामियां और विरोधियों के खिलाफ जनता के बीच लेकर जा रहे हैं। साथ ही भाजपा की रमन सरकार के 15 साल के साथी भी हमारे हथियार बन रहे हैं। एक तरफ जहां कांग्रेस सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र के 95 प्रतिशत वायदों को पूरा किया है, वहीं भाजपा की मोदी सरकार ने अपने महत्वपूर्ण वायदो में 2 करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार, किसानों की आय डुगुनी करने और 100 दिनों में विदेश से कालाधन लाने की घोषणा की है। और हर केक में 15 लाख जैसे वादो को मोदी सरकार ने जमुला बताया था। इसे भी हम जनता के बीच लेकर जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस के पास अपनी सरकार के गौरवशाली उद्घाटन का काम है। हमारी सरकार ने अपना जनघोषित पत्र के 95 प्रतिशत वायदों को पूरा कर लिया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दिसेकान है। इसके विपरीत कांग्रेस के पास अपनी सरकार के पांच साल के काम की लंबी फेहरिस्ट है। 400 यूनिट तक बिजली बिल आधा। स्वामी आत्मानंद स्कूल, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि श्रमिक न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, दाई दीदी क्लिनिक, हाट मार्केट क्लिनिक, मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुविधा मंजूरी से प्रदेश के आम आदमी का भरोसा कांग्रेस की प्रतिकृति बढ़ी है।
वहीं सभा को डॉ प्रेमसाय सिंह ने संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। तथा सरकार के महत्वाकांक्षी योजना अपने कार्यकाल का विकास कार्यों बताया एवं छत्तीसगढ़ शासन के विकास कार्यों का क्रमबद्ध रूप से विस्तृत जानकारी देते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
इस दौरान मां महामाया शक्कर कारखाना के अध्यक्ष विद्यासागर सिंह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुमार सिंह देव, स्काउट- गाइड के जिला अध्यक्ष नरेंद्र गर्ग जरही नगर पंचायत अध्यक्ष बीजू दासन, प्रतापपुर नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन सोनी, दिव्यांग संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुमन्त प्रजापति, त्रिभुवन सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष जगतलाल आयाम सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता, पदाधिकारी सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।