मुख्यमंत्री के गृह गाँव बगिया में उत्सव का माहौल, आतिशबाजी कर क्षेत्रवासी कर रहे अपनी खुशियों का इजहार.. देखें वीडियो


मुख्यमंत्री के गृह गाँव बगिया में उत्सव का माहौल, आतिशबाजी कर क्षेत्रवासी कर रहे अपनी खुशियों का इजहार.. देखें वीडियो

0

 


चन्द्रिका कुशवाहा 

रायपुर, आंचलिक न्यूज- 11 दिसंबर 2023। विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद से ही पूरे जशपुर जिले मे उत्सव का माहौल है। गांव-गांव में गीत, नृत्य और आतिशबाजी कर लोग अपनी खुशियों का इजहार कर रहे है।


 विष्णु देव साय के गृह ग्राम बगिया में बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगाँव, बगीचा, फरसाबहार सहित जिले भर के ग्रामीण अंचल से लोग जशपुर के माटी पुत्र विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने की खुशियाँ मना रहे हैं। सुबह से लेकर रात तक, लोक गीतों की धुन मे नृत्य का दौर चल रहा है। उत्साहित महिला और पुरुष संगीत की धुन मे नृत्य मे जुटे हुए हैं।





एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)