चंद्रिका कुशवाहा
रायपुर,,,आंचलिक न्यूज.com। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सीबी कुशवाहा एवं प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष एनएल मौर्य "प्रीतम" ने महासभा का विस्तार करते हुए छत्तीसगढ़ विभिन्न जिलों में जिला जिलाध्यक्षों की नियुक्ति- अनिल सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष, प्रेम नारायण मौर्य प्रदेश मीडिया प्रभारी, अमरनाथ सिंह कुशवाहा संभागीय अध्यक्ष रायपुर और सी वी वर्मा संभागीय सचिव रायपुर की सहमति से की है।
जिसमें नवनियुक्त हरिबंश सिंह जिला अध्यक्ष दुर्ग, रामकुमार वर्मा जिला अध्यक्ष महासमुंद, ईपकेतु मेहता जिला अध्यक्ष अंबिकापुर, संतोष मौर्य जिला अध्यक्ष खैरागढ़ और नागेश्वर मौर्य धमतरी जिले का जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए हैं।
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिले के पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव के चलते हुए महासभा के लिए बिना विरोध किये संयुक्त रूप से काम करेंगे। समाज में जागरूकता एवं शिक्षा की अति महत्वपूर्ण आवश्यकता है। बहुसंख्यक समाज के लोगों को राजनीति में आने की जरूरत है। हमें अपने हक और अधिकार की लड़ाई खुद लड़नी चाहिए। समाज की एकजुटता से हमें समाज को आगे बढ़ाने की जरूरत है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से आशा करते हैं कि आप लोग समाज के उत्तरोत्तर विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे और समाज को नई दिशा देंगे इसी शुभकामनाओं के साथ पुनः आप सभी को बधाई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी ने अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा गठबंधन बनाते हुए निष्ठापूर्वक संस्था के हितों में काम करने की बात कही।
एनएल मौर्य "प्रीतम"
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष
अखिल भारतीय कुशवाहा महा सभा छत्तीसगढ़।