महिला बाल विकास मंत्री ने मां गढ़वतिया का दर्शन कर माथा टेका, क्षेत्र का दौरा कर कार्यकर्ताओं का जताया आभार..


महिला बाल विकास मंत्री ने मां गढ़वतिया का दर्शन कर माथा टेका, क्षेत्र का दौरा कर कार्यकर्ताओं का जताया आभार..

0

दशरथ अग्रहरि 

बिहारपुर, संवाददाता आंचलिक न्यूज। सुरजपुर जिले के दूरस्थ अंचल चांदनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुली मे छत्तीसगढ़ शासन की कैबिनेट में महिला बाल विकास समाज कल्याण मंत्री भटगांव क्षेत्र क्रमांक 5 के विधायिका श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी ने अपने पति ठाकुर राजवाड़े जी के सांथ मां गढवतिया का दर्शन करने फूल माला ढोल नगाड़ों के सांथ पूजा अर्चना कर माथा टेका और मां गढ़वतिया का सीढ़ी और लाइट सामुदायिक भवन बनवाने की बिहारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक्स-रे मशीन लगाने एवं ट्रांसफार्मर लगवाने घोषणा की। जिसके बाद बिहारपुर बेगारीडाड पेण्डारी खैरा पासल अवन्तिकापुर मोहरसोप बसनारा का दौरा कर कार्यकर्ताओ को आभार जताया।

इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष रामेश्वर बैस अवध कुमार पाठक रामपाल जायसवाल किसान मोर्चा महामंत्री शिवधन गुप्ता आनंद पाठक रामनाथ पाठक बैकुण्ठ जायसवाल सियाराम नाई कालीचरण काशी मदन जायसवाल विजय गुर्जर हंसेलाल जायसवाल पुनीत पाठक मीडिया प्रभारी दशरथ अग्रहरि लक्ष्मण जायसवाल मुकेश साकेत मुकुन्दलाल जायसवाल देवेन्द्र गुप्ता लल्लूपूरी कन्हैयालाल साहू रामेश्वर गुप्ता उपेन्द्र गुप्ता दीपक गुप्ता मनिलाल गुप्ता सुरेन्द्रपुरी शीतल गुप्ता रविचन्द्र गुप्ता रामअनुज देवांगन प्रवेश यादव रामसुभग यादव मंदेश गुप्ता महेन्द्र नामदेव रमेश रवानी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 दशरथ अग्रहरि,संवाददाता चांदनी-बिहारपुर।।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)