चंद्रिका कुशवाहा
सूरजपुर, आंचलिक न्यूज। पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की घोषणा पर नगर पालिका परिषद सूरजपुर के द्वारा निर्मित पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी स्मृति चौक का लोकार्पण व प्रतिमा का अनावरण समारोह उनकी 31 वीं पुण्यतिथि पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े व प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के आतिथ्य सहित नपा अध्यक्ष अध्यक्ष केके अग्रवाल की अध्यक्ष में संपन्न हुआ। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, राजमोहिनी जी की पुत्री रामबाई देवी, आश्रम के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह टेकाम, महामंत्री अमृत सिंह मरावी, शक्कर कारखाना के अध्यक्ष विद्यासागर सिंह, पूर्व विधायक रजनी रविशंकर त्रिपाठी, राजेश महलवाला सहित बड़ी संख्या में जुटे अनुयायी व जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रतिमा के अनावरण पर श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि माता राजमोहिनी देवी ने समाज को जोड़ने का काम किया है और सरगुजा अंचल के साथ आसपास के राज्यों में भी जागरूकता की अलख जगाई है। नशे व अंधविश्वास के खिलाफ माता राजमोहिनी देवी ने समाज को जो दिशा दी है, आज उनके आदर्शों पर चलने का अवसर है। श्रीमती राजवाड़े ने आज की वर्तमान परिस्थितियों में समाज में व्याप्त बुराईयों पर प्रहार करते हुए माता राजमोहिनी की तरह जीवन में नई दिशा और नई उमंग लाने का आहÞवान किया। वहीं चिंतन के विषय पर अपने विचार रखते हुए एक प्रश्न खड़ा किया कि आज समाज कहां जा रहा है, इस पर सोचना चाहिए।
इस दौरान समारोह को प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते, नपा अध्यक्ष केके अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, आश्रम के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह टेकाम, सचिव अमृत सिंह मरावी ने संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील अग्रवाल व आभार प्रदर्शन प्रवेश गोयल ने किया। इसके पूर्व समारोह में पहुंचे अतिथियों का अनुयायी समाज की ओर से भव्य व आतिशी स्वागत किया और पैदल रैली के रूप में मंत्री श्रीमती राजवाड़े व विधायक श्रीमती पोर्ते स्मृति चौक पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर चौक का लोकार्पण करते हुए पद्मश्री राजमाता की प्रतिमा का अनावरण किया। समारोह के दौरान आश्रम से जुड़ी बच्चियों के द्वारा स्वागत नृत्य व सुवा गीत की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में जिपं सदस्य शशि सिंह, रामदेव जगते, जगतलाल आयाम, खसरू राम बुनकर, गोविंद राम उईके, थउला राम सिंह, अजय अग्रवाल, पुष्पा सिंह, परमेश्वरी राजवाड़े, महेश सिंह, महेश्वर पैकरा, लाल संतोष सिंह, मुकेश गर्ग, शशि तिवारी, रामकरण साहू, लालचंद कुर्रे, राजेश्वर तिवारी, रविन्द्र भारती, सुरेन्द्र राजवाड़े, कृष्ण कुमार गोयल, अशोक अग्रवाल, संस्कार अग्रवाल, शशिकांत गर्ग, पार्षद संतोष सोनी, अजय सोनवानी, अजय सिंह, आनंद सोनी सहित सीएमओ मुक्ता सिंह चौहान,सहायक अभियंता बसंत जायसवाल, राजेश राम, उपअभियंता प्रदीप एक्का सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। समारोह के अंत में अतिथियों का नपा अमले के द्वारा शाल व श्रीफल से सम्मान किया गया।