कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट में किया ध्वजारोहण, गणतंत्र दिवस पर शहीद के परिवार जनो को किया गया सम्मानित..


कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट में किया ध्वजारोहण, गणतंत्र दिवस पर शहीद के परिवार जनो को किया गया सम्मानित..

0

 गणतंत्र दिवस पर शहीद के परिवार जनो को किया गया सम्मानित..

चंद्रिका कुशवाहा 
सूरजपुर, आंचलिक न्यूज। आज गणतंत्र दिवस पर जिला सूरजपुर से शहीद के परिजनों को सम्मानित किया गया। जिसके तहत तीन शहीद के परिवार जनों को सम्मानित किया गया है। सम्मानित परिवार में सहायक प्लाटून कमांडर (एपीसी) शहीद कृष्णानाथ किण्डो की धर्मपत्नी श्रीमती उषा किण्डो (प्रतापपुर प्रा. शाला केंवरा में शिक्षिका), शहीद प्लाटून कमांडर स्व. मानसिद्ध कुजूर की पुत्री सरिता कुजूर (प्र.आर. के पद भटगांव क्षेत्रांतर्गत महिला सहायता केन्द्र), शहीद आरक्षक राजकुमार केरकेट्टा की पुत्री नमिता केरकेट्टा (अनुकम्पा नियुक्ति पर महिला आरक्षक सूरजपुर) को सम्मानित किया गया।


कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट में किया ध्वजारोहण 

 गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
        उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके पश्चात ध्वजारोहण कर सभी उपस्थित जनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)