चंद्रिका कुशवाहा
सूरजपुर, आंचलिक न्यूज। तहसील मुख्यालय में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। किसानों से धान की खरीदी तो की जा रही है लेकिन उन्हें समय पर भुगतान नहीं हो रहा है। जिसके कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति संस्थान प्रतापपुर द्वारा कृषकों से धान खरीदी की जा रही है। प्रतापपुर क्षेत्र में 9 केंद्रों द्वारा धान की खरीदी की जा रही है, धान बेचने के बाद किसानों को अपने पैसे पाने के लिये काफी परेशानियों का समना करना पड़ रहा है। दो से तीन दिनों तक इंतजार के बाद ही बैंक में प्रवेश मिल रहा है तब कहीं उनको राशि मिल पा रही है। ऐसे में प्रतापपुर में सहकारी बैंक की और शाखा नहीं होने के कारण किसानों की परेशानी कम नहीं हो पा रही है। जिससे नाराज किसानो ने प्रतापपुर अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। बाद में थाना और एस डी ओ पी ने आकर किसानो को समझाइश देकर धरना प्रदर्शन बंद कराया।
गौरतलब हो कि पहले किसान धान बेचने के लिए मशक्कत कर रहे थे, लेकिन अब राशि आहरण के लिए बैंक का चक्कर काट रहे है। साथ ही अपने ही राशि को निकालने किसानों को सुबह से शाम तक कभी कभी तो 2 से 3 दिनों तक बैंक के बाहर बैठकर अपनी पारी का इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में खाताधारकों के साथ उनके परिजनों को भी परेशान होना पड़ता है। राज्य शासन द्वारा धान खरीदी के बाद इसमें मिलने वाले रकम को सहकारी बैंक के माध्यम से हितग्राहियों को वितरित की जाती है। इसके अलावा धान का बोनस, पीएम किसान सम्मान निधि संबंधित राशि सहकारी बैंक में ही आता है। इसलिए किसानों की भीड़ बैंक में हमेशा लगा रहता है। इस बार धान बेचने के बाद पैसे लेने के लिए बैंक में किसानों की भीड़ लग रही है।