चंद्रिका कुशवाहा
सूरजपुर, आंचलिक न्यूज.com। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी ज्योति सिंह ने 2024 के बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महिलाओं व मध्यम वर्ग के लिए बड़े ऐलान किए गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी जी ने हर वर्ग की महिलाओं के लिए बजट पेश किया है। देश की नारी शक्ति को और सशक्त बनाना है। आशा वर्कर्स व आंगनबाड़ी वर्कर्स को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा और तीन करोड़ महिलाओं के लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य प्रावधान रखे गए हैं जो आने वाले समय में विकसित भारत आत्मनिर्भर भारत का आकार लेगा।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना सरकार का लक्ष्य:ज्योति सिंह
मीडिया प्रभारी ज्योति सिंह ने कहा कि अंतरिम बजट में नौ से 14 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका लगाने की योजना हो या आंगनवाड़ी और आशा वर्कर को आयुष्मान कार्ड में कवर करने की योजना ये सब दिखाती हैं देश की नारी को स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना इस सरकार का लक्ष्य है। इससे देश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में आधी आबादी की बराबरी की भागेदारी सुनिश्चित होगी।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को तीन तलाक के शाप से मुक्त करने के लिए कानून लाए जाने और महिला उद्यमियों को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण देने को प्रमुखता से उजागर किया। सरकार ये मानती है कि अगर देश को समृद्ध और सशक्त करना है तो उसके लिए महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना होगा। इसके लिए महिलाओं के जीवन को सुगम बनाना, उन्हें शिक्षित करना और सुरक्षा के साथ ही उनके सम्मान की रक्षा सुनिश्चित करनी होगी। इन चीजों को ध्यान में रखकर ही सरकार ने पिछले दस वर्ष की योजनाएं और कार्यक्रम चलाए। दस वर्षों में उच्चतर शिक्षा में महिलाओं का नामांकन 28 प्रतिशत बढ़ा है। यही है मोदी सरकार गारंटी। यह लाभकारी बजट स्वागत योग्य है इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई व शुभकामनाएं दी है।