अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन कार्यक्रम का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्यआतिथ्य में रायगढ़ जिले के ग्राम तुरंगा में हो रहा आयोजन, कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय..


अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन कार्यक्रम का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्यआतिथ्य में रायगढ़ जिले के ग्राम तुरंगा में हो रहा आयोजन, कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय..

0

 

नरेंद्र मिश्रा 

रायपुर, आंचलिक न्यूज। अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन कार्यक्रम का मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्यआतिथ्य में रायगढ़ जिले के ग्राम तुरंगा में हो रहा आयोजन, कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे। आर्ष गुरुकुल आश्रम के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री का फूलो की बौछार से स्वागत किया।

सन 1992 में हुई है आर्ष गुरुकुल आश्रम की स्थापना, आर्ष गुरुकुल आश्रम में स्कूली शिक्षा के साथ-साथ दी पुरातन वेदों की भी शिक्षा दी जाती है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आश्रम परिसर में तीन कमरों के अतिथि शाला भवन का शिलान्यास किया। महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वी जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन कार्यक्रम और सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा।

आर्ष गुरुकुल आश्रम तुरंगा में प्रतिदिन सुबह और सायंकाल दी जाती है वेदों की शिक्षा। छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के बच्चे भी आश्रम में अध्ययन करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)