नरेंद्र मिश्रा ,, ब्यूरोU
बलरामपुर , आंचलिक न्यूज। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा वर्चुअल रूप से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के 24.72 लाख से अधिक किसानों के खाते में 13 हजार 320 करोड़ की राशि किसानों के खाते में हस्तांतरित की गई। इसी कड़ी में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 41 हजार 196 किसानों के खाते में कुल बोनस राशि 2 अरब 37 करोड़ 13 लाख की राशि आई। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम बाजार पारा स्थित आडिटोरियम के समीप किया गया। इसी प्रकार विकासखण्ड स्तर पर टाऊन हॉल रामानुजगंज, सामुदायिक भवन वाड्रफनगर, जनपद सभाकक्ष शंकरगढ़, धान मंडी प्रांगण बूढ़ा बगीचा राजपुर एवं दुर्गाबाड़ी कुसमी में भी महतारी वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एलईडी के माध्यम से कृषक उन्नति योजना पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।
कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे प्रदेश के लोकप्रिय नेता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के उपस्थित एवं उनके करकमलों से कृषक उन्नति योजना का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है आज मोदी के गारंटी के तहत आज 13320 करोड़ की राशि किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे अन्तरित किया गया। हमारी सरकार ने जो घोषणा की उसे पूरा करके दिखाया।
बाजार पारा आडिटोरिम के समीप आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी एवं छत्तीसगढ़ी महतारी की छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं माल्यापर्ण कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत बलरामपुर के उपाध्यक्ष भानुप्रकाश दीक्षित ने किसानों को कृषक उन्नति योजना की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा किसानों के खातों में योजना के तहत 2 अरब 37 करोड़ 13 लाख रुपये की राशि का हस्तांतरित किया गया है। राज्य शासन अपनी सभी गारंटियों को पूरा करने में तत्पर है। इस दौरान उन्होंने किसानों को जैविक खेती को बढ़ावा देने की बात कही।
कार्यक्रम में कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, संयुक्त कलेक्टर आर.एन. पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमित श्रीवास्तव, क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।
प्रमुख सलाहकार नरेंद्र मिश्रा आंचलिक न्यूज छग।