चंद्रिका कुशवाहा
रायपुर, आंचलिक न्यूज। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती वनथी श्रीनिवासन ने 3 व 4 मार्च 24 को वर्चुअल बैठक के माध्यम से आगामी 4, 5 एवं 6 मार्च तक होने वाले नारी शक्ति भव्य कार्यक्रम कराने राष्ट्रीय स्तर का सभी राज्यों में प्रदेश, मंडल एवं जिला स्तर के वर्चुअल बैठक में जुड़ी। जिसमें श्रीमती वानीति श्रीनिवासन ने महिला के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करना, मोदी जी के कार्यक्रम को महिलाओं को दिखाना सम्मानित जनप्रतिनिधि गण भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी को लेकर वहां के सम्मानित जनप्रतिनिधि आम जन समूह की बहनों के साथ लाभार्थी कार्यक्रम करना एवं स्कूटी बाइक साइकिल रैली महिलाओं द्वारा किया जाना सुनिश्चित किया है। लाभार्थियों से बात कर उसका वीडियो भेजना आदि के संबंध में निर्देशित किया गया जिसमें पूरे देश भर से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की 800 से भी ज्यादा महिला जुड़ी और इसे भव्यता प्रदान करने के लिए आग्रह किया गया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए महिलाओं द्वारा शक्ति प्रदर्शन नारी शक्ति कार्यक्रम में बैनर पोस्टर के साथ महिलाएं रैली करती हुई शक्ति प्रदर्शन करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नारी शक्ति के उत्थान के लिए कर रहे लगातार कार्य: सुमन विजय प्रताप सिंह
महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य चांदनी बिहारपुर सुमन विजय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नारी शक्ति के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। मोदी सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। बैठक में आगामी कार्यक्रम को सभी पदाधिकारियों से अपनी जिम्मेदारी निभाने को कहा गया।
सुमन विजय प्रताप सिंह ने बताया कि चार मार्च को शक्ति वंदन दौड़ में जिला महिला मोर्चा बढ़-चढ़कर भाग लिया। पांच मार्च को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में शक्ति वंदन यात्रा होगी। इसमें पैदल, स्कूटी, बाइक यात्रा अथवा साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। इसमें महिला मोर्चा की कार्यकर्ता नारी सशक्तिकरण के प्रति केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करेंगी। छह मार्च को शक्ति वंदन समापन कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री मोदी की मेगा रैली को प्रत्येक मंडल में एलईडी स्क्रीन लगवाकर दिखाया जाएगा।