सूरजपुर, ब्यूरो आंचलिक न्यूज। जिले के गेतरा नाला के पास छुई खदान धसकने से 3 महिलाएं दब गई जिसमें एक महिला की मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हैं। आज सुबह लगभग 9 महिलाएं घर लिपने के लिए उपयोग की जाने मिट्टी लेने छुई खदान गई हुईं थीं। छुई मिट्टी निकालते समय अचानक छुई खदान धंस गई जिससे 3 महिलाएं मिट्टी के नीचे दब गई। वहीं ग्रामीणों ने दबे तीनों महिलाओं को बाहर निकाला। जहां एक महिला की मौके पर मौत हो गईं और दो महिलाएं घायल हो गई। वहीं दोनों घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
BIG BREAKING : छुई खदान धसकने से एक महिला की मौत, गम्भीर रुप से घायल दो महिलाओं को जिला हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती..
अगस्त 31, 2024
0