ब्यूरो सूरजपुर आंचलिक न्यूज। धार्मिक आस्था हो या सार्वजनिक पूजा अनुष्ठान इन जगहों पर सभी समाज के लोग एकत्रित होते हैं। पूजा अनुष्ठान हमें एक दूसरे से जोड़ने का कार्य करती है जिससे सामाजिक समरसता देखने को मिलता है। धार्मिक अनुष्ठान से प्राकृतिक वातावरण की शुद्धि भी होती है। उक्त बातें महिला व बाल विकास मंत्री एवं भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्राम पंचायत करवां में श्री सिद्धिविनायक गणेश पूजा समिति द्वारा आयोजित गणेश पूजा पंडाल में जगराता व झांकी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के आसंदी से व्यक्त करते हुए कही। उन्होंने आयोजन समिति की मांग पर शिव मंदिर प्रांगण में बाउंड्रीवॉल एवं सौंदर्यीकरण कराने की घोषणा की। साथ ही सरपंच पति ललन सिंह द्वारा सरकारीपारा में आंगनबाड़ी भवन पूर्णरूप से जर्जर होने से नौनिहालों को होने वाली परेशानी की समस्या से अवगत कराया गया, जिस पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने उक्त गंभीर समस्या पर ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों से बात करके जल्द ही निराकरण कराए जाने की बात कही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े समेत अन्य अतिथियों जिला पंचायत सदस्य महेश्वर पैकरा, मंडल अध्यक्ष मोहन शर्मा, ओम प्रकाश राजवाड़े का आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। गणेश पंडाल में मनोज कुशवाहा एवं उनके परिवार द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन समिति द्वारा बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम पुरस्कार 2100 रुपए व द्वितीय पुरस्कार 1100 रुपए नगद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में महेश कुशवाहा, अमर साय राजवाड़े, राजकुमार कुशवाहा, प्रज्ञा कुशवाहा, संजय कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा, दुर्गा साहू, अजय साहू, विनोद कुशवाहा, जतिन कुशवाहा, विकास कुशवाहा, कान्हा, नीरज, संजोग, संदीप, वैभव, कृष्ण, विपिन, आदि मिश्रा, नीरज, गौरव, रोशन, आदित्य, आयुष कुशवाहा सहित अन्य उपस्थित थे।