विजया दशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक: शकुंतला सिंह 💫 विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं


विजया दशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक: शकुंतला सिंह 💫 विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं

0

 

ब्यूरो- सूरजपुर, आंचलिक न्यूज। क्षेत्रीय विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। विधायक ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि विजया दशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। यह हमें सत्य के मार्ग पर चलने का साहस देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। विधायक ने कामना की है कि विजयादशमी का पावन पर्व सभी के जीवन में नकारात्मकता और कठिनाइयों का अंत करने के साथ सुख,समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)