शशांक दुबे
रामानुजनगर, आंचलिक न्यूज। आज नवरात्रि के प्रथम दिवस सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति रामानुजनगर के तत्वाधान में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल नया बस स्टैंड से सुभाष चौक ,चांदनी चौक खालपारा होते हुए डुग्गूपारा में प्रवाहित नदी से जल भराव कर बाजार चौक ,पिवरी चौक होते हुए दुर्गा मंच पर स्थापित हुआ। कलश यात्रा में महिलाओं की बड़ी संख्या में शामिल हुई, जगह-जगह आतिशबाजी कर धार्मिक नारों से आकाश मंडल गूंज उठा। कलश स्थापना के साथ आज प्रथम दिवस प्रथम शैलपुत्री माता का आवाहन कर विधिवत नवदुर्गा पूजन का शुभारंभ हुआ। समिति के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल, जयप्रकाश उपाध्याय, यादवेन्द्र दुबे, विश्वनाथ राजवाड़े, राजा सिंह,गुंजन गुप्ता, अनूप दुबे, प्रदीप झा, विकास दुबे, विकास सिंह (पल्लू), विनय चौरसिया, बृजेश राजवाड़े , संजीव गुप्ता,रामविलास साहू, श्याम सुन्दर राजवाड़े, ज्ञान गुप्ता, शिवम दुबे, पीयूष साहू, अभिषेक साहू, हर्ष साहू सहित सैकड़ो भक्त एवं मातृ शक्तियां शामिल रहीं ।