इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मकता और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करते हैं: केके अग्रवाल ◆ चैतन्य देवियों की भव्य झांकी का उद्घाटन नपा अध्यक्ष के.के.अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में किया गया..


इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मकता और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करते हैं: केके अग्रवाल ◆ चैतन्य देवियों की भव्य झांकी का उद्घाटन नपा अध्यक्ष के.के.अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में किया गया..

0
सूरजपुर, आंचलिक न्यूज। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित चैतन्य देवियों की भव्य झांकी का उद्घाटन सूरजपुर नगर पालिका अध्यक्ष के.के. अग्रवाल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रवेश गोयल, अशोक अग्रवाल, आर.एस. मिश्रा, ब्रह्माकुमारी मंजू, और मनोहर सोनी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ की गई, जिससे समस्त वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम के दौरान चैतन्य देवियों की जीवंत झांकी ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। देवी-देवताओं के जीवंत रूपों की मनमोहक प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को आस्था और भक्ति के रंग में रंग दिया। इस झांकी का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाना और नारी शक्ति के महत्व को उजागर करना था।
नगर पालिका अध्यक्ष के.के. अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा समाज में शांति और एकता के संदेश के प्रसार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मकता और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। ब्रह्माकुमारी मंजू ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य मानवता को ईश्वर से जोड़ना और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।
समारोह के अंत में अतिथियों ने झांकी की भव्यता की प्रशंसा करते हुए इसे आध्यात्मिक उन्नति का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उपस्थित जनसमूह ने इस अद्वितीय धार्मिक कार्यक्रम का आनंद लिया और इसे सफल बनाने के लिए सभी आयोजकों की सराहना की।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)