ग्राम सिलौटा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं सहायता समूह के दीदियों को साड़ी एवं नारियल फल प्रदान कर किया गया सम्मानित..


ग्राम सिलौटा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं सहायता समूह के दीदियों को साड़ी एवं नारियल फल प्रदान कर किया गया सम्मानित..

0

सूरजपुर, आंचलिक न्यूज।  जनपद पंचायत प्रतापपुर की ग्राम पंचायत सिलौटा में  आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा ग्राम पंचायत सिलौटा में कचरा संग्रहण कार्य करने वाले दुर्गा स्वयं सहायता समूह की स्वेच्छाग्रही दीदियों श्रीमती मानमती एवं श्रीमती बसंती को साड़ी एवं नारियल फल प्रदान कर सम्मानित किया गया। उक्त स्वेच्छाग्रही दीदियों के कार्य की  सराहना भी की गई। ग्राम पंचायत सिलौटा की  कुल जनसंख्या 2016 है, जिसमे  513 परिवार निवासरत है। ग्राम पंचायत में  जिसमें 4 होटल एवं  16 दुकान  संचालित है। प्रत्येक परिवारों से 10 रुपया , दुकानों एवं  होटलों से 20 रुपया यूजर चार्ज का निर्धारण ग्राम सभा में किया गया है। साथ ही स्वेच्छाग्रही दीदियों द्वारा स्कूलों, पंचायत भवन और बाजार परिसर से भी कचरा लिया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)