श्री नवयुवक दुर्गा मंडल का 21 वां वार्षिक उत्सव 9 नवंबर को, भारत के सुप्रसिद्ध झांकी कलाकार पुनीत एंड ग्रुप के द्वारा मनोहर झांकियों का किया जाएगा प्रदर्शन..


श्री नवयुवक दुर्गा मंडल का 21 वां वार्षिक उत्सव 9 नवंबर को, भारत के सुप्रसिद्ध झांकी कलाकार पुनीत एंड ग्रुप के द्वारा मनोहर झांकियों का किया जाएगा प्रदर्शन..

0

गोपाल सिंह विद्रोही 

बिश्रामपुर,आंचलिक न्यूज। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में समर्पित, श्री नवयुवक दुर्गा मंडल बिश्रामपुर का 21वां वार्षिक उत्सव एवं माँ भगवती जागरण भजन संध्या का आयोजन  9 नवंबर दिन शनिवार रात्रि 8:30 बजे से  किया गया है।भोर तारा रानी की कथा तक बाहर से आए आमंत्रित सुप्रसिद्ध कलाकार संदीप शिवहरे, ओम, अंबे गुप्ता - अंजली गुप्ता, कैलाश चौधरी एवं हरदीप सिंह के द्वारा रतजगा में सुमधुर भजनों की अमृत वर्षा श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर  परिसर में होगी।  जबलपुर से आए भारत के सुप्रसिद्ध झांकी कलाकार  पुनीत एंड ग्रुप के द्वारा मनोहर झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। जागरण की मध्य रात्रि में माता रानी को चुनरी भेंट, सवामणि प्रसाद , डांडिया नृत्य, अखंड ज्योत के दर्शन का विशेष आकर्षण होगा। जिसमें सभी भक्तों के लिए मंडल के द्वारा निशुल्क लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया है।

जिसमें ज्यादा से ज्यादा भक्त जन पहुंच कर कीर्तन का आनंद श्रोतागण लें सकेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी में मंडल के सभी सदस्य पिछले कई दिनों से जुड़े हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)