गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की बैठक में पंचायती चुनाव और किसानों की समस्याओं पर विशेष चर्चा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कवल साय सरुता ने किसानों की समस्याओं पर सरकार पर लगाए गंभीर आरोप..


गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की बैठक में पंचायती चुनाव और किसानों की समस्याओं पर विशेष चर्चा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कवल साय सरुता ने किसानों की समस्याओं पर सरकार पर लगाए गंभीर आरोप..

0
चंद्रिका कुशवाहा 
सूरजपुर, आंचलिक न्यूज। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ब्लॉक स्तरीय बैठक घाट के नीचे आयोजित की गई, जिसमें आगामी पंचायती चुनाव को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई। बैठक में जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच और पंच के लिए उम्मीदवारों के चयन और चुनाव में एकजुटता के साथ काम करने पर सहमति बनी।
इस महत्वपूर्ण बैठक में कार्यवाहक जिला अध्यक्ष देव साय पोया, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कवल साय सरुता, धर्मपाल सिंह, मनमोहन मरावी, छोटेलाल आयाम, गोविंद मरावी, धनसाय मरावी, मेघनाथ आयाम, नर्मदा मरावी, राधेश्याम सोनपाकर, शिव शंकर पोया सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

किसानों की समस्याओं पर लगे गंभीर आरोप..

बैठक के दौरान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कवल साय सरुता ने किसानों की समस्याओं को लेकर शासन और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि प्रतापपुर क्षेत्र के किसान धान बेचने में कई कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

मुख्य समस्याएं:

गिरदावरी में अनियमितता..

पटवारियों द्वारा घर बैठे गिरदावरी कर दी गई है, जिससे कई किसानों का रकबा 0 कर दिया गया। इसके कारण किसान अपनी उपज बेचने से वंचित हो रहे हैं।

धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्थाएं..

किसानों को बोरे (बरदाना) उपलब्ध नहीं कराए जा रहे।

किसान खुद अपने बोरे में धान भरकर मंडी ले जाने और वहां खुद ही unloading करने को मजबूर हैं।

समितियों में हमाली का भुगतान शासन द्वारा अलग से किया जाता है, लेकिन उसका लाभ किसानों तक नहीं पहुंच रहा।

 शासन की गाइडलाइन का उल्लंघन..

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने बताया कि समितियों में शासन की गाइडलाइनों का पालन नहीं किया जा रहा है।

 बिचौलियों का सक्रिय होना..

क्षेत्र में धान खरीद के दौरान बिचौलियों का सक्रिय होना किसानों के लिए और समस्याएं पैदा कर रहा है।

मांगें और चेतावनी

कवल साय सरुता ने की मांग..

जिन किसानों का गिरदावरी में रकबा 0 दिखाया गया है, उनके कर्ज माफ किए जाएं।

इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई हो।

क्षेत्र में सक्रिय बिचौलियों पर कठोर कार्रवाई हो।

सरकार और प्रशासन से ध्यान न देने पर किसानों को सड़कों पर उतरने की चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर इन मांगों को जल्द नहीं माना गया, तो क्षेत्र के किसान बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन और चक्का जाम करने को मजबूर होंगे।

पंचायती चुनाव पर रणनीति..

बैठक में पार्टी ने पंचायती चुनाव में एकजुट होकर काम करने की बात दोहराई। गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करने और मजबूत प्रत्याशियों को उतारने की रणनीति तैयार की गई। सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने पार्टी के प्रति निष्ठा और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने इस बैठक के माध्यम से न केवल चुनावी तैयारियों को मजबूत किया, बल्कि किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर शासन-प्रशासन को चेतावनी भी दी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)