अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रतापपुर को विकास कार्यों की सौगात, पत्रकारों और गणमान्य व्यक्तियों का हुआ सम्मान, सुशासन दिवस पर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने किया 6.30 करोड़ के कार्यों का भूमि पूजन..


अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रतापपुर को विकास कार्यों की सौगात, पत्रकारों और गणमान्य व्यक्तियों का हुआ सम्मान, सुशासन दिवस पर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने किया 6.30 करोड़ के कार्यों का भूमि पूजन..

0

चंद्रिका कुशवाहा 
सूरजपुर, आंचलिक न्यूज। प्रतापपुर विधानसभा के मंडल प्रतापपुर में भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में बड़े ही भव्य और गरिमामयी तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास के लिए कुल 6 करोड़ 30 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया।

इन कार्यों में 2.60 करोड़ रुपए की लागत से ऑडिटोरियम, धोधा और केवरा में महतारी सदन, नगर पंचायत में 20 लाख की लागत से अटल परिसर, 93 लाख से नगर पंचायत कार्यालय, 97 लाख की लागत से वार्ड क्रमांक 13 में मंगल भवन, और अन्य विकास कार्यों के लिए 58 लाख रुपए का भूमि पूजन किया गया।

विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते का भव्य स्वागत
कार्यक्रम में विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते का भव्य स्वागत सैला नृत्य, फूल मालाओं और महामालाओं के साथ किया गया। इसके साथ ही मंच पर स्थानीय नेताओं, पत्रकारों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का भी शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

विधायक ने अपने संबोधन में अटल बिहारी वाजपेयी के प्रेरणादायक जीवन पर प्रकाश डाला और कहा, "हम हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर हैं। भाजपा सरकार ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को करोड़ों की सौगात दी है। हम विकास की गति को तेज करते हुए छत्तीसगढ़ को एक अलग पहचान देने के लिए वचनबद्ध हैं।"

गणमान्य लोगों की उपस्थिति 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश तायल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन सोनी, उपाध्यक्ष रजनी मुकेश अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि आनंद शुक्ला, वरिष्ठ नेता अंबिका जायसवाल, अंकुर जायसवाल, अरविंद जायसवाल, गुलाब तिवारी, धीरज गुप्ता, प्रवीण दुबे, अवधेश पांडे, भाजपा महिला अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता, राजेश कश्यप, प्रफुल्ल गुप्ता, पप्पल जायसवाल, आशीष जायसवाल, राम रतन गुप्ता, विक्रम नामदेव, विकास तिवारी, विक्रम सिंह, नगर पंचायत सीएमओ यूसी फ्रिया एक्का, जनपद पंचायत सीईओ राधेश्याम मिर्जा, तहसीलदार शालिग्राम साहू, और आरईएस एसडीओ हरिनारायण राज सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व आम जनता उपस्थित थे।

पत्रकारों और गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान:

इस अवसर पर पार्षद अरविंद जायसवाल ने सभी अतिथियों को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। विधायक शकुंतला सिंह ने मंच से इस कार्य की प्रशंसा की और पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे आयोजन अत्यंत सफल रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)