चंद्रिका कुशवाहा
रायपुर, आंचलिक न्यूज। आदिवासी युवा छात्र संगठन (AYSU) छत्तीसगढ़ ने अपनी प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित कर नई कार्यकारिणी का गठन किया। इस बैठक में संगठन के प्रमुख पदों के लिए नए नेतृत्व का चयन किया गया। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों और संभागों से संगठन के वरिष्ठ सदस्य और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।
नई कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
प्रदेश संरक्षक: डॉ. बबीता राज तिर्की, प्रदेश संयोजक: स्वरूप नायक, प्रदेश अध्यक्ष: अशोक पैकरा, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष: सुश्री सुजेता मांझी, सह सचिव: डॉ. रूपसिंह मरावी, कोषाध्यक्ष: डॉ. विनीता पैकरा
क्षेत्रीय और विभागीय पदाधिकारियों की नियुक्ति
बैठक में संगठन के क्षेत्रीय और विभागीय पदों के लिए भी पदाधिकारियों का चयन किया गया। विभिन्न प्रकोष्ठ और संभागीय जिम्मेदारियों का वितरण निम्नलिखित है:
विधि प्रकोष्ठ प्रमुख: अधिवक्ता प्रतीक्षा नेताम, स्वास्थ्य प्रकोष्ठ प्रमुख: डॉ. अनिमेष सिंह, कृषि प्रकोष्ठ प्रमुख: डॉ. लवकुश सलामें, मीडिया सह सचिव: हीरा सिंह पोर्ते, सरगुजा संभाग अध्यक्ष: डिकेस सिंह, दुर्ग संभाग अध्यक्ष: किशन देहारी, रायपुर संभाग अध्यक्ष: डॉ. शेषनारायण सिंह, दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष: नंदू होड़ी, कोंडागांव जिला अध्यक्ष: मुकेश पोयाम,अन्य पदाधिकारी: प्रशांत कश्यप, रीना कश्यप, तमण कश्यप, निर्मल नेताम, तुकेश कंवर, अनिल सिंह आडिल्य, भानु प्रताप, सनूप सिंह, प्रकाश पैकरा, और ज्ञानेश्वर सिंह को भी संगठन के विभिन्न कार्यों के लिए जिम्मेदारी दी गई है।
संगठन का उद्देश्य और भावी योजनाएं
समीक्षा बैठक में AYSU छत्तीसगढ़ ने अपने उद्देश्यों और भविष्य की रणनीतियों पर भी चर्चा की। संगठन का मुख्य उद्देश्य आदिवासी युवाओं और छात्रों के अधिकारों की रक्षा करना, उनकी शिक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए प्रयास करना है। नई कार्यकारिणी ने यह संकल्प लिया कि वे ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा, रोजगार और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम का समापन सभी नए पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण और संगठन की आगामी योजनाओं के लिए सामूहिक सहमति के साथ हुआ।