बलरामपुर के उप संचालक कृषि शिव कुमार प्रसाद की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बुलेरो पेड़ से टकराई.. मौके पर ही तोड़ा दम..


बलरामपुर के उप संचालक कृषि शिव कुमार प्रसाद की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बुलेरो पेड़ से टकराई.. मौके पर ही तोड़ा दम..

0

 

ब्यूरो रिपोर्ट 

सूरजपुर, आंचलिक न्यूज। बलरामपुर कृषि विभाग में उप संचालक के पद पर कार्यरत शिव कुमार प्रसाद की आज दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दर्दनाक दुर्घटना तब हुई जब वे अपनी बोलेरो वाहन से अम्बिकापुर से बलरामपुर अपनी ड्यूटी के लिए जा रहे थे।

भयावह हादसा: पेड़ से टकराई बुलेरो 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शिव कुमार प्रसाद का वाहन तेज रफ्तार में था और अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक विशाल पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

मौके पर ही तोड़ा दम 

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, हादसा इतना गंभीर था कि शिव कुमार प्रसाद ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही प्रतापपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा वाहन की तेज गति और संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ। हालांकि, यह भी देखा जा रहा है कि कहीं किसी अन्य कारण से वाहन अनियंत्रित तो नहीं हुआ था।

शिव कुमार प्रसाद के असमय निधन से कृषि विभाग और उनके सहयोगियों में गहरा शोक व्याप्त है। वे एक कर्मठ अधिकारी थे और अपनी कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर सुनते ही विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई।

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति सतर्कता बरतने की आवश्यकता को दर्शाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)