बिप्लब कूण्डु
पखांजूर-कांकेर,आंचलिक न्यूज@.com। कोयलीबेड़ा विकासखंड के ग्राम गोमेगांव के जंगल मे आज सुबह जिला पुलिस बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ जिसमें दो नक्सलियों के मारे जाने एवं एक इंसास रायफल सहित नक्सली सामग्री मिलने की जानकारी मिली है। बस्तर आई जी पी सुन्दर राज और कांकेर एसपी दिव्यांग पटेल ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
2 नक्सली मारे गए, एसपी ने की मुठभेड़ की पुष्टि खबर की पुष्टि करते हुए बताए की है दोनो पुरुष नक्सली है और एक इंसास रायफल और 12 बोर की बंदूक बरामद की गई है,सर्चिंग बढ़ा दी गई है।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरु हो गई है। बता दें की प्रदेश में दो चरणों में मतदान होने है। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को तो वहीं, दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा। सभी पार्टियां चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। प्रदेश में अपनी सरकार बनाने के लिए पार्टियां जोरो-शोरों से तैयारियां कर रही है। वहीं, 18 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसी बीच चुनाव से पहले एक बार फिर नक्सली सक्रिय हो गए हैं।
सूचना मिली है कि पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। चिलपरस गांव के पास गोमेगांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच दोनों ओर से फायरिंग की जा रही थी इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर सामने आई है। दोनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। एक रायफल और भरमार बंदूक भी बरामद किया गया है,बता दें कि कोयलीबेड़ा इलाके में मुठभेड़ हुई है।
तड़के क़रीब पौने आठ बजे कांकेर ज़िले के थाना कोयलीबेड़ा स्थित गोमेगांव में कांकेर पुलिस और बीएसएफ़ की संयुक्त टीम के साथ माओवादियों की मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दो माओवादियों के मारे जाने और हथियार बरामद किए जाने का दावा कांकेर पुलिस ने किया है।
नारायणपुर और कांकेर की सरहद पर है गोमेगांव
कांकेर ज़िले की सरहद पर गोमेगाँव है, जो जंगलों से घिरा हुआ है।बीती रात कांकेर के कोयलीबेड़ी से डीआरजी बस्तर फाईटर्स ज़िला पुलिस बल और बीएसएफ़ की संयुक्त पार्टी सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी। तड़के सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर माओवादियों से गोमेगांव के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ हुई।
कांकेर एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया है कि मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान दो पुरुष माओवादियों के शव, एक इंसास रायफल एक भरमार बंदूक़ और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है।सुरक्षा बल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।