पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से जोड़ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जनप्रतिनिधि..


पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से जोड़ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जनप्रतिनिधि..

0

 

गोपाल सिंह विद्रोही
बिश्रामपुर, संवाददाता आंचलिक न्यूज।   विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में लोग बडी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहें है। शिविर के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिले इसके लिये आज श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे मंत्री छ.ग. शासन व भूलन सिंह मरावी विधायक प्रेमनगर विभिन्न कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। आज आयोजित कार्यक्रम में खोपा, शिवनंदनपुर में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे छ.ग. शासन एवं  भूलन सिंह मराबी विधायक  केशवनगर व शिवनंदनपुर पहुंचे थे।


      विकसित भारत संकल्प यात्रा  शिविर  में श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने क्षेत्रवासियों से परस्पर चर्चा कर  शिविर   की वस्तु स्थिति के संबंध में जानकारी ली। इसी प्रकार भूलन सिंह मराबी द्वारा भी  शिविर  में आये हुए लोगों से चर्चा की गई और ज्यादा से ज्यादा लोग  शिविर  के माध्यम से शासन की योजनाओं से जुड़ सकें, इसके लिये उपस्थित जनों को प्रोत्साहित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)