विकसित भारत संकल्प यात्रा स्थल पार्वतीपुर का कलेक्टर रोहित व्यास ने किया अवलोकन साथ ही प्रतापपुर के आंगनबाड़ी व शासकीय प्राथमिक शाला का किया निरीक्षण..


विकसित भारत संकल्प यात्रा स्थल पार्वतीपुर का कलेक्टर रोहित व्यास ने किया अवलोकन साथ ही प्रतापपुर के आंगनबाड़ी व शासकीय प्राथमिक शाला का किया निरीक्षण..

0

अविनाश कुशवाहा

सूरजपुर, आंचलिक न्यूज।  भारत सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाइल वैन जिले के सभी ग्राम पंचायतों में पहुंच रही है। जिसके तहत कलेक्टर रोहित व्यास आज विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रतापपुर के पार्वतीपुर स्थल अवलोकन के पहुंचे थे। शिविर स्थल पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल का निरीक्षण। शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हो रहा है कि नहीं इसके लिए उपस्थित जनों से जानकारी ली। आयुष्मान कार्ड के प्रगति के संबंध में उपस्थित संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। इसके साथ ही किसी विभाग के स्टॉल पर उन्होंने केसीसी और पीएम किसान योजना के संबंध में भी जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने अन्य विभाग द्वारा लगाए गए अन्य स्टाल का भी निरीक्षण किया।



प्रतापपुर के आंगनबाड़ी व शासकीय प्राथमिक शाला का कलेक्टर ने किया निरीक्षण 

 कलेक्टर रोहित व्यास ने आंगनबाड़ी केंद्र प्रतापपुर का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने बच्चों के नाश्ते और दोपहर के खाने के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही आंगनबाड़ी में कितने बच्चे आते हैं उसकी जानकारी भी प्राप्त की। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बच्चों का सर्वांगीण विकास हो ऐसी दिशा में कार्य करने की निर्देशित किया। इसके साथ ही कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों के पालकों से संपर्क कर, चिन्हित बच्चों की नियमित उपस्थिति के लिए निर्देशित किया।

      इसके साथ ही कलेक्टर ने आंगनबाड़ी के परिसर में ही स्थित शासकीय प्राथमिक शाला प्रतापपुर का भी निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कक्षा में पढ़ रहे बच्चों से चर्चा की। बच्चों से उनकी रुचि के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कक्षा पांचवी के विद्यार्थी पारस को गणित का एक सवाल हल करने के लिए दिया इसके साथ ही सरल भाषा में उदाहरण देकर गणित के बुनियादी संरचना का पाठ भी पढ़ाया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)