कलेक्टर रोहित व्यास ने तहसील कार्यालय प्रतापपुर और दवनकरा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश..


कलेक्टर रोहित व्यास ने तहसील कार्यालय प्रतापपुर और दवनकरा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश..

0

 

अविनाश कुशवाहा 
सूरजपुर, आंचलिक न्यूज।  प्रतापपुर के दवनकरा की धान खरीदी केंद्र पर कलेक्टर रोहित  व्यास ने आज निरीक्षण किया। जहां उन्होंने उपार्जन केंद्र के प्रबंधक से धान खरीदी से संबंधित पंजी प्रस्तुत करने के लिए कहा। उन्होंने बारीकी से धान खरीदी रजिस्टर, निरीक्षण पंजी, बारदाना पंजी व निरीक्षण पंजी का अवलोकन किया।
उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान की गुणवत्ता का परीक्षण भी कराया। इसके साथ ही उन्होंने धान उपार्जन केंद्र में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को रकबा समर्पण के नियमित एंट्री के लिए निर्देशित किया।

कलेक्टर ने तहसील कार्यालय प्रतापपुर का किया निरीक्षण 


 
कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा तहसील कार्यालय प्रतापपुर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने सभी राजस्व प्रकरणों के ई कोर्ट की एंट्री, जुर्माने, आदेशिका, अभिलेख की पासबुक, रकम पाने की रसीद, कैशबुक, स्थानीय डाक  बुक, राजस्व अभिलेखों का निरीक्षण पुस्तक इत्यादि का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने क्रमवार लोकसेवा केंद्र, कानूनगो शाखा, नजीर शाखा, कंप्यूटर शाखा इत्यादि का निरीक्षण किया।
    राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण हो इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)