नारी शक्ति वंदन एवं गांव घर चलो महा अभियान का प्रतापपुर मंडल में बैठक संपन्न, महा अभियान को ग्राम स्तर तक संपन्न कराने कार्य योजना पर विस्तार से हुई चर्चा..


नारी शक्ति वंदन एवं गांव घर चलो महा अभियान का प्रतापपुर मंडल में बैठक संपन्न, महा अभियान को ग्राम स्तर तक संपन्न कराने कार्य योजना पर विस्तार से हुई चर्चा..

0



चंद्रिका कुशवाहा
सूरजपुर, आंचलिक न्यूज। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय संगठन द्वारा प्रारंभ की गई नारी शक्ति बंधन महा अभियान एवं गांव घर चलो अभियान को लेकर जिला संगठन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी मंडल प्रतापपुर की बैठक भाजपा कार्यालय प्रतापपुर में कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमती शशि सिंह मंडल प्रभारी, नारी शक्ति बंधन महा अभियान के विधानसभा प्रभारी सुनील गुप्ता जिला महामंत्री किसान मोर्चा सूरजपुर, गांव घर चलो अभियान के जिला सहसंयोजक  मुन्ना सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य एवं मंडल अध्यक्ष प्रतापपुर अक्षय तिवारी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक के दौरान इस महा अभियान को ग्राम स्तर तक संपन्न कराने की कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

               भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय संगठन द्वारा नारी शक्ति को ग्राम स्तर तक सम्मानित करने एवं केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के शैक्षणिक सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए चलाए जा रही योजनाओं की जानकारी ग्रामीण स्तर तक की महिलाओं को देने एवं योजनाओं से महिलाओं को लाभान्वित करने के उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन महा अभियान एवं गांव घर चलो अभियान प्रारंभ की गई है इस अभियान को पंचायत एवं मतदान केंद्र स्तर तक क्रियान्वित करने के लिए प्रदेश एवं जिला संगठन द्वारा विस्तृत कार्य योजना बनाई गई है जिला संगठन के निर्देशानुसार निश्चित समय अवधि में कार्यक्रम को ग्रामीण स्तर तक क्रियान्वित करने के लिए भाजपा मंडल प्रतापपुर द्वारा शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की बैठक चार फरवरी 2024 को भाजपा कार्यालय प्रतापपुर में आयोजित की गई, कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के छायाचित्र के समक्ष मुख्य अतिथियों द्वारा धूप दीप प्रज्वलित कर  की गई, कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का मंडल अध्यक्ष एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा करतल ध्वनि से स्वागत करने के उपरांत मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी जिला सहसंयोजक मुन्ना सिंह विधानसभा प्रभारी सुनील गुप्ता एवं मुख्य वक्ता श्रीमती शशि सिंह द्वारा कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई एवं संगठन द्वारा निश्चित की गई साम्यवादी में कार्यक्रम को ग्राम स्तर तक क्रियान्वित करने का निर्देश दिया गया इस दौरान मंडल महामंत्री अवधेश पांडे ,अवधेश गुप्ता मंडल मंत्री ,शिवचरण नापित, किसान मोर्चा अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष अशोक जायसवाल, अ ज जा मोर्चा अध्यक्ष राजनाथ सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष हेसाम अली, सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक चंद्रिका यादव, भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम नामदेव,योगी संजय नाथ जायसवाल, विकास तिवारी ,राजू सिंह ,सुरेश प्रजापति, रवि यादव, श्रीमती राधा सिंह ,मीनू यादव , श्रीमती नीलम रजक, प्रफुल्ल गुप्ता, अमर सिंह पैकरा, वेद कुमार गुप्ता, अमलेश्वर सिंह,शिव कुमार यादव, राम लखन सिंह, शाम केवल पैकरा, झून्नाराम, सुमेर सिंह पैकरा, विमल नेताम, सियाराम हुलास ,प्रजापति जीवन, सिंह मरावी विनोद जायसवाल , बुद्ध साय, कमल राजवाड़े धनशाय, अरुण पटेल, सुशील गुप्ता, अशोक यादव, एवं क्षेत्र से आये कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)