व्यपारी संघ के सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने राजघराना के संचालक राजेश गुप्ता, सपथ ग्रहण के साथ व्यापार व व्यवसाय को मजबूत करने व व्यापारियों में एकता बनाए रखने संघ की बैठक व सम्मेलन का होगा भव्य आयोजन..


व्यपारी संघ के सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने राजघराना के संचालक राजेश गुप्ता, सपथ ग्रहण के साथ व्यापार व व्यवसाय को मजबूत करने व व्यापारियों में एकता बनाए रखने संघ की बैठक व सम्मेलन का होगा भव्य आयोजन..

0
ब्यूरो सूरजपुर
आंचलिक न्यूज.com। स्थानीय मंगल भवन प्रतापपुर में सर्वसम्मति से व्यापारी संघ का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। निर्वाचन में नगर के सभी व्यवसायों से जुड़े व्यपारियों ने भाग लिया।
करीब एक घण्टे तक विभिन्न पदों के लिए हुए प्रत्यक्ष निर्वाचन में राजघराना हॉटल एवं मोबाईल शो रूम के प्रतिष्ठित व्यवसायी राजेश गुप्ता को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष हरिशंकर गर्ग ,आयुष गोयल, पप्पू हाशमी, सचिव विनोद जायसवाल कोषाध्यक्ष अरविंद जायसवाल सह सचिव धर्मेंद्र श्रीवास्तव सहित कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान विभिन्न संबंधों में विधिवत चर्चा की गई। जिसमें सर्वसम्मति से सैकड़ो व्यापारियों ने एक आवाज में नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी लोकप्रिय समाजसेवी राजेश गुप्ता को सर्वसम्मति से व्यापारी संघ का अध्यक्ष बनाया गया जिसे नगर में खुशी का माहौल है। तथा व्यापारियों में हमेशा धार्मिक, सामाजिक, जन सेवा में हमेशा समर्पित रहे।

कार्यकारिणी में संघ ने नगर के सभी प्रमुख व्यापारियों को शामिल किया गया है। जानकारी दी गई कि पुनर्गठित व्यापारी संघ की जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद नगर के व्यापार व व्यवसाय को मजबूत करने तथा व्यापारियों में एकता बनाए रखने के लिए संघ की बैठक व सम्मेलन का जल्द आयोजन किया जाएगा।
व्यापारी संघ की नई टीम को नगर व्यपारियों सहित प्रतापपुर के क्षेत्रवासियों ने बधाई देते उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
 इस दौरान नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी, प्रेम पाल अग्रवाल, अनिल मित्तल, नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन सोनी, नवीन जायसवाल, जितेंद्र कश्यप, निशांक शुक्ला, अंकुर जायसवाल, प्रेमचंद जायसवाल, गरीब राम गोयल, विकास गर्ग, धर्मेंद्र सोनी, प्रियंकल तिवारी,निकेत शुक्ला, विंध्याचल गुप्ता, अमित सोनी,कमलेश सोनी, गोपाल गुप्ता, आजाद कुरेशी, विजय गुप्ता, संतोष जायसवाल, राहुल गुप्ता, सहित भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)