गोपाल सिंह विद्रोही
बिश्रामपुर, आंचलिक न्यूज। अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के छत्तीसगढ़ कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक बोरकर के निर्देशनुसार एवं छत्तीसगढ़ असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस सरगुजा लोकसभा प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव तपन सिकदार के अनुशंसा उपरांत संगठन के सूरजपुर जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा ने जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।जिसमे तीन जिला उपाध्यक्ष, एक जिला महासचिव सहित छह लोगो को जिला सचिव बनाया गया है।नवीन घोषित कार्यकारिणी में रियाज अहमद खान , हीरालाल राजवाड़े व ज्योत सिंह को जिला उपाध्यक्ष की जवाबदारी सौंपी गई है।जबकि निर्मल साहू को जिला महासचिव व अमरदीप कुमार, रतनलाल साहू, तरुण प्रधान, सर्वजीत गुप्ता,अब्दुल रशीद, गोपाल विश्वास को जिला सचिव नियुक्त किया गया है। वही राम भरोश टेकाम को जिला प्रवक्ता बनाया गया है साथ ही ब्लॉक कार्यकारिणी में
आशीष सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष सूरजपुर बीर सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमनगर, दिब्या देवांगन ब्लॉक अध्यक्ष रामानुजनगर, विदेश देवांगन ब्लॉक अध्यक्ष सलका, रविशंकर गुर्जर ब्लॉक अध्यक्ष ओड़गी, सुनील कुमार कैवर्त ब्लॉक अध्यक्ष भैयाथान,राजेश जायसवाल ब्लॉक अध्यक्ष बिहारपुर,आनंदी लकड़ा ब्लॉक अध्यक्ष लटोरी,हरि कुशवाहा ब्लॉक अध्यक्ष प्रतापपुर एवं इसके अलावा किशन विश्वास को लटोरी का ब्लॉक उपाध्यक्ष,आकाश मंडल को लटोरी का ब्लॉक सचिव नियुक्त किया है।साथ ही जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा द्वारा सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन का विस्तार करने एवं सम्बंधित क्षेत्र के असंगठित कामगारो के कल्याण एवं उत्थान हेतु कार्य करने निर्देषित किया गया है