विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने जरही नगर पंचायत में 1.46 करोड़ के निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन, नवीन परियोजनाएं होंगी क्षेत्र की प्रगति का आधार, विधायक ने विकास कार्यों पर दिया जोर..


विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने जरही नगर पंचायत में 1.46 करोड़ के निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन, नवीन परियोजनाएं होंगी क्षेत्र की प्रगति का आधार, विधायक ने विकास कार्यों पर दिया जोर..

0

 

ब्यूरो रिपोर्ट
सूरजपुर, आंचलिक न्यूज। जरही नगर पंचायत में क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने ₹1.46 करोड़ की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता सभी वर्गों और समुदायों के हित में कार्य करना है। इन निर्माण कार्यों को उन्होंने जरही क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया।

विकास कार्यों पर  दिया जोर..

विधायक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग की भलाई के लिए काम कर रही है। उन्होंने जरही आत्मानंद स्कूल और बोझा हायर सेकेंडरी स्कूल में साइकिल वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया, जिसमें उन्होंने बच्चों को साइकिल वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कांग्रेस शासन की नीतियों की आलोचना की..

अपने संबोधन में विधायक शकुंतला पोर्ते ने कांग्रेस शासन की रीति-नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछली सरकार ने क्षेत्र के विकास पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों की गति धीमी पड़ गई थी जबकि भाजपा सरकार में साय साय काम हो रहा है.

ग्रामीणों को मिला आश्वासन..

विधायक ने ग्रामीणों और उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने क्षेत्र की प्रगति और विकास के लिए ठोस कदम उठाए हैं। भविष्य में भी विकास कार्यों की बौछार होती रहेगी।”

कार्यक्रम में भारी जनसमूह की उपस्थिति..

भूमि पूजन कार्यक्रम में जरही और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान जनसमूह ने विधायक के विकास कार्यों की सराहना की और सरकार की नीतियों के प्रति अपना समर्थन जताया।

नवीन परियोजनाएं होंगी क्षेत्र की प्रगति का आधार..

भूमि पूजन के दौरान विधायक ने विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी, जिसमें सड़क निर्माण, जल निकासी व्यवस्था, सामुदायिक भवन, और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। इन कार्यों के पूरा होने से जरही और आसपास के इलाकों में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा।

ग्रामीणों ने जताया आभार..

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक शकुंतला पोर्ते और सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।

जरही नगर पंचायत में हुए इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में विकास की नई उम्मीदें जगाई हैं। विधायक ने जनता को भरोसा दिलाया कि वे उनके साथ हमेशा खड़ी रहेंगी और हर संभव प्रयास करेंगी कि जरही और प्रतापपुर क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुए।

बच्चों को विधायक ने हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराया ..

स्कूली बच्चों को हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध करा कर विधायक ने कहा कि किसी भी प्रकार की अगर समस्या होगी तो आप इस नंबर पर फोन कर सकते हैं चाहे वह आसपास के असामाजिक तत्वों से हो या पढ़ाई में कोई समस्या हो तो आपका मदद मेरे द्वारा किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)