आनंद शुक्ला बने शासकीय कालिदास महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के सांसद प्रतिनिधि, संगठन को मिलेगी मजबूती, क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल..


आनंद शुक्ला बने शासकीय कालिदास महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के सांसद प्रतिनिधि, संगठन को मिलेगी मजबूती, क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल..

0
ब्यूरो रिपोर्ट 

सूरजपुर, आंचलिक न्यूज। प्रतापपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी और भाजपा संगठन के प्रति समर्पित आनंद शुक्ला को शासकीय कालिदास महाविद्यालय, प्रतापपुर की जनभागीदारी समिति में सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति सांसद चिंतामणि महराज ने उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए की।

सांसद चिंतामणि महराज ने आनंद शुक्ला को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। आनंद शुक्ला ने इस सम्मान के लिए सांसद और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वह अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।

क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल..

आनंद शुक्ला की नियुक्ति से क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है। लोग सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने इसे पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

संगठन को मिलेगी मजबूती..

आनंद शुक्ला की कार्यशैली और जनसंपर्क की कुशलता को देखते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास जताया है कि उनकी नियुक्ति से न केवल जनभागीदारी समिति का कार्यप्रवाह सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र में विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।

आनंद शुक्ला का परिचय..

आनंद शुक्ला प्रतापपुर के एक सम्मानित व्यवसायी और भाजपा संगठन के सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में अपनी उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उनकी नई भूमिका में क्षेत्र के विकास और महाविद्यालय के कार्यों में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)