ब्यूरो रिपोर्ट
सूरजपुर, आंचलिक न्यूज। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जी आर चंद्रा के अध्यक्षता में संपन्न हुई। संघ के जिला अध्यक्ष मनीष दीपक साहू ने बताया कि संघ का संभागीय बैठक, संघ के मान्यता व आजीवन सदस्यता एवं कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु विस्तार से चर्चा किया गया।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने उद्बोधन में कहा कि कर्मचारियों से संबंधित महंगाई भत्ता, अर्जित अवकाश, चार स्तरीय वेतनमान, संविदा नियमित कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक की अध्यक्षता में मंत्रालय में बैठक आयोजित किया गया था।
जिस पर संघ द्वारा विस्तार से चर्चा कर मांगों के निराकरण हेतु अपना पक्ष प्रस्तुत किया गया था ।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा जशपुर, धर्मेंद्र सिंह कोरिया, ध्रुव कुमार एमसीबी को जिला अध्यक्ष के नियुक्ति पत्र प्रदान कर फूल मालाओं से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक डॉक्टर आर एस सिंह, जिला महासचिव मोहम्मद इकबाल अंसारी, आदित्य शर्मा, मयंका राजवाड़े आदि ने संबोधन किया एवं संगठन में संगठित होने संबंधित बल दिया। स्थानीय स्तर पर कर्मचारियों के समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु समन्वय स्थापित कर कार्य करने हेतु सुझाव दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में संभागीय अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी को सेवानिवृत होने पर शाल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मानित करते हुए संभाग अध्यक्ष के रूप में दिनेश कश्यप स्टेनो सरगुजा संभाग सरगुजा को मनोनीत किया गया है।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अर्चना पाठक ने किया एवं ज्योति साधना श्रीवास्तव ने आभार प्रकट किया।
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संघ के प्रदेश अध्यक्ष जी आर चंद्रा संभाग के अध्यक्ष ओम त्रिपाठी बिलासपुर, हिमाचल साहू, आनंद सिंह यादव प्रदेश महामंत्री जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा, ध्रुव जी कुमार , धर्मेंद्र सिंह, मनीष दीपक साहू विवेकानंद गुप्ता, गौरी शंकर नेताम, योगेश कुमार कश्यप, अशोक सोनवानी, विंदेश कुमार गुप्ता, प्रमोद यादव, मौसम तिर्की, माया शर्मा, कमलभान दुबे, विमला स्वामी
व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पेंशनर समाज के जिला अध्यक्ष सलीम खान , जिला उपाध्यक्ष गौरी शंकर मिश्रा, जिला महासचिव महेश पैकरा एवं समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे l