सविता देवसाय सिंह आयाम का धुआंधार चुनाव प्रचार – जनता से मिल रहा जबरदस्त समर्थन! नया चेहरा, नई उम्मीद – सविता मरावी बनीं क्षेत्र की पसंद!


सविता देवसाय सिंह आयाम का धुआंधार चुनाव प्रचार – जनता से मिल रहा जबरदस्त समर्थन! नया चेहरा, नई उम्मीद – सविता मरावी बनीं क्षेत्र की पसंद!

0

 

गांव-गांव से मिल रहा जबरदस्त  समर्थन, जीत की ओर बढ़ रही सविता सिंह आयाम! 

सूरजपुर जिले के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 में सविता देवसाय सिंह आयाम के रूप में जनता को एक नया, ऊर्जावान और समर्पित चेहरा मिला है। उनके मिलनसार स्वभाव और जमीनी जुड़ाव ने मतदाताओं के बीच एक अलग पहचान बना दी है। लोग उन्हें बदलाव और विकास की नई उम्मीद के रूप में देख रहे हैं।

जनसंपर्क अभियान के दौरान सविता सिंह आयाम को बुजुर्गों का आशीर्वाद, युवाओं का जोश और माताओं-बहनों का अपार समर्थन मिल रहा है। हर सभा और दौरे में बढ़ती भीड़ इस बात का संकेत दे रही है कि जनता उनके साथ मजबूती से खड़ी है और 23 फरवरी को भारी बहुमत से विजय दिलाने के लिए तैयार है।


अविनाश कुशवाहा 

प्रतापपुर, आंचलिक न्यूज। सूरजपुर जिले के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 में इन दिनों चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी सविता देवसाय सिंह आयाम पूरे जोश और ऊर्जा के साथ चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। गांव-गांव, घर-घर जाकर वे बुजुर्गों का आशीर्वाद, युवाओं का समर्थन और माताओं-बहनों का स्नेह प्राप्त कर रही हैं।

जनता के बीच सविता सिंह आयाम को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स 

नए चेहरे के रूप में सविता सिंह आयाम को जनता खूब पसंद कर रही है। उनके मिलनसार स्वभाव और जमीनी जुड़ाव से लोग प्रभावित नजर आ रहे हैं। प्रचार के दौरान हर गली-मोहल्ले में सविता सिंह आयाम के समर्थन में चर्चाएं तेज हैं।

पार्टी के विश्वास पर खरी उतरने का वादा 

चुनावी दौरे के दौरान सविता देवसाय सिंह आयाम ने कहा –

"पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाने की पूरी कोशिश करूंगी। मेरे साथ मेरे सहपाठी, समर्थक और कार्यकर्ता तन-मन से लगे हुए हैं। गांव-गांव जाकर जनता का समर्थन जुटा रहे हैं।"

23 फरवरी को भारी बहुमत से जीत का विश्वास

सविता सिंह आयाम को अपनी जीत का पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता उनका भरपूर समर्थन कर रही है और 23 फरवरी को होने वाले मतदान में देवतुल्य जनता जनार्दन उन्हें ऐतिहासिक बहुमत से विजयी बनाएगी।

साथ चल रही है कांग्रेस की मजबूत टीम 

चुनावी अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नेता भी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। गांवों में नुक्कड़ सभाओं, जनसंपर्क अभियानों और रैली के माध्यम से जनता को कांग्रेस के विकास मॉडल से अवगत कराया जा रहा है।

जनता का भरोसा, कांग्रेस का संकल्प! 

जैसे-जैसे चुनावी तारीख नजदीक आ रही है, सविता देवसाय सिंह आयाम की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। सूरजपुर जिले में चुनाव की दिशा कांग्रेस के पक्ष में स्पष्ट नजर आ रही है। अब सबकी निगाहें 23 फरवरी पर टिकी हैं, जब जनता अपने वोट की ताकत से अपने प्रतिनिधि को चुनेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)