भटगांव में महिला बाल विकास मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर राजवाड़े की नुक्कड़ सभा, भाजपा को मिल रहा जबरदस्त जनसमर्थन, नगरवासियों का भरपूर समर्थन देख मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर राजवाड़े गदगद, भाजपा की जीत के दावे हुए मजबूत.. वीडियो


भटगांव में महिला बाल विकास मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर राजवाड़े की नुक्कड़ सभा, भाजपा को मिल रहा जबरदस्त जनसमर्थन, नगरवासियों का भरपूर समर्थन देख मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर राजवाड़े गदगद, भाजपा की जीत के दावे हुए मजबूत.. वीडियो

0

नगर के सभी वार्डों और साप्ताहिक बाजार में जनसंपर्क अभियान तेज 


 चंचल सिंह 

भटगांव, आंचलिक न्यूज। निकाय चुनाव को लेकर भटगांव नगर पंचायत में महिला एवं बाल विकास मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर प्रसाद राजवाड़े ने सभी वार्डों और साप्ताहिक बाजार में नुक्कड़ सभा आयोजित कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए जनता से समर्थन की अपील की।

ठाकुर राजवाड़े ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है, अब हमें भटगांव नगर पंचायत में भी भाजपा का परचम लहराना है। इससे क्षेत्र का विकास और तेज गति से आगे बढ़ेगा, और प्रदेश में भटगांव की जीत एक मिसाल बनेगी।

खदान बंद होने से बची, कर्मचारियों को राहत

उन्होंने कहा कि एसईसीएल भटगांव क्षेत्र की खदान बंद होने की कगार पर थी, जिससे यहां कार्यरत कर्मचारियों का तबादला अन्य खदानों में हो सकता था, जिससे उनके परिवारों को भारी परेशानी होती। लेकिन महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से मुख्यमंत्री से आग्रह कर खदान को सीटीओ (पर्यावरण अनुमति) दिलाई गई, जिससे उत्पादन पुनः शुरू हो गया।

जल संकट दूर करने के लिए 55 लाख की स्वीकृति 

ठाकुर राजवाड़े ने भटगांव की पेयजल समस्या पर भी बात करते हुए बताया कि नगर के सभी वार्डों में पानी की समस्या गंभीर रूप से बनी हुई थी। इसे देखते हुए केंद्र व राज्य सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत 55 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। जल्द ही इस राशि से भटगांव में जल संकट का समाधान किया जाएगा।

उन्होंने पूर्व कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की नगर पंचायत अध्यक्ष के कार्यकाल में कोई भी ठोस विकास कार्य नहीं हुआ। यदि कांग्रेस ने पहले ही जल संकट जैसी समस्याओं पर ध्यान दिया होता, तो आज नगरवासियों को कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ता।

"हम दिल्ली जीतकर आए हैं, अब भटगांव भी जीतेंगे"

राजवाड़े ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली और अन्य राज्यों में लगातार जीत हासिल की है, अब हम भटगांव में भी जीत सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने जनता से भाजपा को समर्थन देकर नगर के विकास में भागीदार बनने की अपील की।

इस आम सभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय गोयल, पार्षद प्रतिनिधि राजकुमारी राजवाड़े, चंद्रमल गुप्ता, सच्चितानंद सिंह, कन्हैया चौधरी, वीरेंद्र गुप्ता, विजय राजवाड़े, सुनील श्रीवास, खुलेश्वर राजवाड़े, भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल सिंह सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभा के दौरान जनता में भारी उत्साह देखा गया, जिससे साफ संकेत मिल रहा है कि भाजपा को नगरवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

वीडियो ..



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)