समाज के लोगों को भाजपा और कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर भारी अफसोस और जताई नाराजगी
चन्द्रिका कुशवाहा
रायपुर, आंचलिक न्यूज। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभूषण कुशवाहा ने छत्तीसगढ़ में निवासरत कुशवाहा, मौर्य, सैनी समाज के लोगों को भाजपा और कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर भारी अफसोस और नराजगी जताई है।
छत्तीसगढ़ के लोगों भाजपा और कांग्रेस की सेवा विगत कई वर्षों से निष्ठा के साथ करते आ रहे है ।
उसके वाउजूद भी दोनों राजनीतिक पार्टियों का ध्यान इस समाज की ओर नहीं जाता।
जबकि छत्तीसगढ़ में इनकी आबादी काफी तदात में है।
अंबिकापुर, सूरजपुर, बिलासपुर, भिलाई, रायपुर, बिरगांव में भारी संख्या में यह समाज निवासरत है।
आज इसे लेकर समाज के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर समाज को राजनीतिक पार्टियों में भागीदारी सुनिश्चित नहीं होने पर भारी नराजगी व्यक्त की।
इस पर अखिल भारतीय कुशवाहा महसभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभूषण कुशवाहा ने पदाधिकारियों को आश्वासन देकर आश्वस्त किया कि वे जल्द ही इस पर राजनीतिक दलों के प्रमुखों से मिलकर समाज की भागीदारी सुनिश्चित करवायेगें।
और आने वाले नगरीय निकाय चुनावों पर पूरी ताकत के साथ अपने समाज के लोगों को चुनाव लड़वायेगे।
बैठक में प्रमुख रूप से कार्यकारी अध्यक्ष एन.एल.मौर्य, प्रितम,कोषाध्यक्ष अनिल सिंह,संरक्षक रामचंद्र सिंह कुशवाहा, यूवा मौर्चा अध्यक्ष अमर नाथ सिंह ,सी.बी.वर्मा प्रदेश सचिव ,उपाध्यक्ष आनंद कश्यप जिला अध्यक्ष नवल वर्मा आर के कश्यप हरिशंकर कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा हजारी सिंह कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश पटेल, आदि प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।